युवा अध्यक्ष

युवा अध्यक्ष

धीरज प्रजापत

  • श्री धीरज प्रजापत एक ऊर्जावान] सक्रिय और समाज सेवा के प्रति समर्पित युवा नेतृत्वकर्ता हैं। अगस्त 2025 में हुए चुनावों के पश्चात नवम्बर माह में इन्हें युवा अध्यक्ष पद पर मनोनीत किया गया। युवा नेतृत्व के रूप में इनकी पहचान एक ऐसे कार्यकर्ता की है जो समाज के युवाओं को संगठित कर सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ाने का निरंतर प्रयास करते हैं।
  • शिक्षा के क्षेत्र में इन्होंने मार्केटिंग एवं फाइनेंस विषय में एमबीए की डिग्री प्राप्त की है। साथ ही खेल क्षेत्र में भी इनकी उल्लेखनीय उपलब्धियां रही हैं। मोहनलाल सुखाडिया विश्वविद्यालय, उदयपुर से बॉडीबिल्डिंग प्रतियोगिता में दो बार स्वर्ण पदक विजेता रह चुके हैं, जो इनके अनुशासन, परिश्रम और समर्पण का प्रतीक है।
  • वर्तमान में श्री धीरज प्रजापत ईंटों एवं रियल एस्टेट के व्यवसाय से जुड़े हुए हैं और अपने व्यवसाय के साथ-साथ सामाजिक गतिविधियों में भी सक्रिय योगदान दे रहे हैं। इनमें अपनी टीम के साथ मिलकर कार्य करने, संयोजन और समन्वय स्थापित करने की विशेष क्षमता है।
  • समाज के युवाओं को सामाजिक और सेवा गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया।
  • युवा अध्यक्ष के रूप में अपने छोटे से कार्यकाल में इन्होनें रक्तदान शिविर का सफल आयोजन करवाया। इस शिविर में 131 यूनिट रक्तदान प्राप्त हुआ जो समाज के लिए एक प्रेरणादायक उपलब्धि रही।
  • इस कार्यक्रम में उन्होंने सभी क्षेत्रों के युवाओं को आमंत्रित किया और सभी से विनम्रतापूर्वक निवेदन कर कार्यक्रम में भाग लेने तथा रक्तदान करने के लिए प्रेरित किया। उनकी सक्रियता] समन्वय क्षमता और नेतृत्व के कारण बड़ी संख्या में युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया] जिसके परिणामस्वरूप इस शिविर में रिकॉर्ड रक्तदान प्राप्त हुआ।

समाज की अपेक्षा

  • समाज को श्री धीरज प्रजापत जैसे युवा नेतृत्व से भविष्य में भी अनेक सामाजिक और सेवा कार्यक्रमों की अपेक्षा है। उनके उत्साह] ऊर्जा और संगठन क्षमता से समाज के युवाओं को नई दिशा मिलने की उम्मीद है।

संदेश

  • युवा समाज की सबसे बड़ी शक्ति हैं। यदि युवा सकारात्मक सोच और सेवा भावना के साथ समाज के कार्यों में आगे आएं] तो समाज का विकास और प्रगति निश्चित है। हमें मिलकर समाज की एकता] सेवा और सहयोग की भावना को मजबूत बनाना चाहिए।