ध्वजा उत्सव एवं प्रतिभा सम्मान समारोह

मेवाड़ा प्रजापत समाज सेवा संस्थान कैलाशपुरी, उदयपुर द्वारा आयोजित ध्वजा महोत्सव एवं उनतालीसवें प्रतिभा सम्मान समारोह 17 जुलाई 2026 को मां श्रीयादे मंदिर प्रांगण में अत्यंत भव्यता और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर ध्वजा की बोली ₹55,555 विष्णु लोकेश (पिता स्व. मांगीलाल जी बेदला) के नाम रही, एंव महाआरती 16000/₹ बोली लगा प्रेमशंकर जी पलाना कलां
ने लगाई। संपूर्ण भोजन व्यवस्था भंवर जी साइफन ने ₹1,00,000 की राशि देकर की तथा मंदिर के रंग-रोगन हेतु शंकर जी पेंटर ने ₹25,000 राशि का सहयोग किया।

प्रतिभा सम्मान समारोह में विष्णु जी सुंदरवास ने ₹35,000 का अनुदान दिया।
अल्पाहार के लाभार्थी 21000/₹ श्री सुंदरलाल जी -घोडच रहै।।
कक्षा 10वीं एवं 12वीं में 80% से अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को राधाभाई जीवाजी प्रजापत संस्था द्वारा बंशीलाल कुमार ने नकद छात्रवृत्ति प्रदान की। इस अवसर मेवाड के संभागभर से 90 गांवों – ओर विभिन्न क्षेत्रों से 210 से अधिक छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया, जिससे समाज के युवाओं में नई ऊर्जा और प्रेरणा का संचार हुआ।

समारोह की अध्यक्षता श्री बंशीलाल जी कुमार बेदला ने की तथा संचालन श्री रामलाल काला जी गोरा जी (महामंत्री )और धीरज प्रजापत युवा अध्यक्ष ने किया। संस्थान अध्यक्ष श्रीप्रकाश जी ने शिखर मंदिर निर्माण की घोषणा की, जिसमें समाजजनों ने उत्साहपूर्वक सहयोग राशि देने की घोषणा की।
संस्थान के संस्थापक श्रीवंशीलाल जी ने ₹11,51,000 की राशि की घोषणा की
551000/₹ श्री विष्णु जी बम्बोरीया सुंदरवास
351000/₹ श्री खेमराज जी बेदला
जगदीश जी लोयरा ₹2,51,000
251000/₹ श्री शंकर जी पेंटर साब सुंदरवास
111000/₹ श्री विनोद जी,रवि जी// स्व ख्यालीलाल जी ब्रहपोल
111000/₹ श्री शंकरलाल जी//बद्रीलाल जी खेरोदा
111000/₹ लालुराम जी – पलाना खुर्द (अहमदाबाद)
101000/₹ श्री दलीचंद जी पायडा
51000/₹ श्री रघुनाथ जी// दौलतराम जी नाथद्वारा
51000/₹ ओंकार जी// भगवान जी मावली
51000/₹ श्री मोहनलाल जी // स्व.पन्नालाल जी बम्बोरीया – मोहली चोहट्टा (सुंदरवास)
21000/₹ श्री पुखराज जी — झालो की मदार
11000/₹ प्रेमदेवी// पन्नालाल जी कोल्यारी (झाड़ोल)
5100/₹ श्री विशाल जी// स्व. किसन जी मुणवास

कुल घोषणा 3179100/₹

इसके अतिरिक्त कई अन्य भामाशाहों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और मंदिर निर्माण में सहयोग देने का संकल्प लिया।
आज शिखर मंदिर निर्माण हेतु लगभग 3128100/ इक्तिस लाख अठ्ठाइस हजर एक सो ₹ क
राशि की घोषणा समाजसेवीयों द्वारा की गई।।

इस आयोजन में 2000 से अधिक समाजजन उपस्थित रहे और समाज की एकता, सहयोग तथा प्रतिभा को सम्मानित करने का यह समारोह एक ऐतिहासिक अवसर बन गया। समाज के इस सामूहिक प्रयास ने न केवल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित किया बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत भी बना।