श्री द्वारकाधीश प्रजापति शिक्षण संस्थान छात्रावास सेवाश्रम, उदयपुर में 80वाँ स्वतंत्रता दिवस समाजजनों एवं छात्रावास में निवासरत विद्यार्थियों द्वारा बड़े ही हर्षोल्लास और देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया
इस पावन अवसर पर समाज के वरिष्ठ श्री भेरूलाल जी द्वारा ध्वजारोहण किया गया। इस दौरान सत्यनारायण जी — उपाध्यक्ष, बाबूलाल जी चंदेसरा , सह-सचिव विष्णु जी — सह कोषाध्यक्ष अशोक जी , युवा अध्यक्ष धीरज प्रजापत बेदला, जगदीश जी मोहाली चोट्टा एवं भरत भाई सहित समाज के गणमान्यजन एवं छात्रावास के विद्यार्थी उपस्थित रहे।
ध्वजारोहण के पश्चात सभी उपस्थितजनों ने राष्ट्रगान का सामूहिक गायन कर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी और देश की एकता, अखंडता एवं समृद्धि के लिए संकल्प लिया।
यह गौरवपूर्ण दिवस हम सभी को उन महान स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग, बलिदान और संघर्ष की याद दिलाता है, जिनके कारण आज हम स्वतंत्र भारत में सांस ले रहे हैं।
जय हिन्द! जय भारत!
भारत माता की जय!
