आज उदयपुर प्रवास के दौरान श्री श्रीयादे माता मंदिर, कैलाशपुरी में दर्शन कर देश-प्रदेश की खुशहाली एवं समृद्धि की कामना की। इस पावन अवसर पर समाज के जिलाध्यक्ष प्रकाश प्रजापत जी, भामाशाह बंशीलाल जी कुम्हार, एडवोकेट सुरेश प्रजापत, राजेंद्र जी प्रजापत, जगदीश जी प्रजापत, धीरज प्रजापत जी, अशोक प्रजापत जी सहित अनेक समाज बंधु उपस्थित रहे।
इसी क्रम में उदयपुर में मेवाड़ अधिपति प्रभु श्री एकलिंगनाथ जी के दिव्य दर्शन का भी सौभाग्य प्राप्त हुआ। Eklingji Temple के इस अति प्राचीन शिव धाम में पहुंचकर मन को असीम शांति, भक्ति और सकारात्मक ऊर्जा का अनुभव हुआ। मंदिर की अद्भुत स्थापत्य कला, दिव्य वातावरण और भगवान शिव की अलौकिक कृपा हर भक्त को आध्यात्मिक अनुभूति से भर देती है।
हर हर महादेव 🙏



